अस्सलामु अलैकुम
नमस्ते, प्रणाम, नमस्कार
स्वंय सेवा समिति एक ऐसा संगठन हैं जो बिना भेदभाव और बिना पक्षपात असहाय गरीब और लाचार लोगो की निश्वार्थ मदद करता हैं
स्वंय - Self
सेवा - Help
समिति - Organization
-: स्वयं सेवा समिति का गठन
कैसे हुआ :-
मैं अज़हर , मेरे तरफ से आप सभी को प्यार भरा सलाम | मैं आज आपको बताने
जा रहा हूँ कि ये समिति कैसे और क्यों बनाई गई | हर किसी कार्य की शुरुआत किसी न
किसी घटना के बाद या किसी प्रेरणा स्रोत से ही होती है, इसकी भी शुरुआत कुछ ऐसी
घटना के बाद हुआ | जब मैं किसी लाचार व असहाय लोगो को देखता हूँ तो मेरे मन में एक
विचार आता हैं की मैं उसकी मदद करू पर पैसे के अभाव में मैं मदद नहीं कर पाता | तब
मैंने सोचा क्यों न एक ऐसा एक टीम बनाया जाये जिसमे मेरे ही विचार के लोग एकजुट होकर
लोगो की मदद करे | मैंने अपना ये विचार सबके सामने रखना शुरू किया पर सभी ने बोला
ऐसा सम्भव नहीं हो पाएगा | पर मैंने कोशिश करना नहीं छोडा 09-03-2019 को सुरज
कुमार जो मेरे ही गाँव के है उन्होंने मेरे विचार को जाना और हमसे मिलकर को इस
विचार को आगे बढ़ाने का कार्य किया | उसके बाद बहुत से लोगो को
मेरा विचार पसंद आने लगा और लोग हमसे जुडते चले गए | मेरा विचार है अगर कोई परेशान
है आर्थिक रूप या शारीरिक रूप से तो हमें उसका मदद करना है तो हम अकेले कितना कर पाएंगे | अगर वही काम मेरे विचार से करे
100 लोगो की टीम है अगर 100 रुपये का योगदान देते है तो 100 X 100 =
10000 रुपये जो एक बड़ी रकम है और किसी की अच्छी मदद कर पाएंगे इसी विचार से हम
लोगो की सेवा करते आये है |
आज हम देवरिया जिला के 9 गाँवो के और विहार में 1 गाँव में काम कर रहे
है और 10 रुपये मासिक शुल्क हर सदस्य पर लगाकर आज समिति 107 लोगो को राशन देने का
कार्य करती है और आगे चलकर बहुत सारे लोगो की मदद करेगी
धन्यवाद
निवेदन
मु0 अज़हरुद्दीन अंसारी (अज़हर )
स्वयं सेवा समिति - सदस्य
100 लोगो की टीम है अगर 100 रुपये का योगदान देते है तो 100 X 100 = 10000 रुपये जो एक बड़ी रकम है और किसी की अच्छी मदद कर पाएंगे इसी विचार से हम लोगो की सेवा करते आये है |
निवेदन
मु0 अज़हरुद्दीन अंसारी (अज़हर )
स्वयं सेवा समिति - सदस्य
अगर आप भी स्वंय सेवा समिति से जुड़ कर काम करना चाहते हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप्प के जरिये भी जुड़ सकते हैं
नाम मु० अजहरुद्दीन अंसारी (अज़हर)
व्हाट्सएप्प न० - 7985218114
नाम मु० अजहरुद्दीन अंसारी (अज़हर)
व्हाट्सएप्प न० - 7985218114
स्वंय सेवा समिति के पेज पर आने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें